लाइन बाजार थाना के पास लगी भीषण आग, बस और इनोवा धुं -धूं जल कर खाक

जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब थाने के पास खड़ी इनोवा कार और एक बस में आज दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, ग़लीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें