राउरकेला में साधु के भेष में संदिग्धों का आतंक, महिला से मांग रहे थे गहने

राउरकेला के चेंद पेट्रोल पंप के पास महिला को डराकर पैसे और गहने मांगने के मामले में सेक्टर-7 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11:15 बजे 25 से 45 वर्ष की उम्र के कुछ लोग साधु के भेष में महिला के पास पहुंचे और पैसे मांगने लगे। महिला द्वारा मना करने पर कथित तौर पर उसे डराया-धमकाया गया और उसके गहने देने के लिए कहा गया।
पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी महिला की सोने की चूड़ी लेकर भागने लगा, जिसके बाद महिला ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
पुलिस ने करमवीर नाथ, गोरखनाथ और राजन नाथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक सोने की चूड़ी, कमंडल, रुद्राक्ष की माला, लोहे व पीतल की वस्तुएं, दो बैग, शंख और ₹1,450 नकद बरामद किया गया है।
मामले में सेक्टर-7 थाना केस नंबर 224, दिनांक 23.09.2026 के तहत कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है।
आर संचार—आपकी आवाज, हमारा संचार।

Leave a Comment

और पढ़ें