राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में जनविश्वास अधिनियम के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और रेलवे स्टेशन के नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े पाए जाने पर कई वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया। साथ ही लोगों को बताया गया कि नियमों का पालन करने से यातायात व्यवस्था सुचारु रहती है और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।









