“जनता की आवाज उठाना क्या अब खतरे से खाली नहीं रहा? प्रयागराज में जिला पंचायत सदस्य पर हुए जानलेवा हमले के बाद सियासत गरमा गई है…”
प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में घायल जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर से मिलने मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर खुद अस्पताल पहुंचीं। जौनपुर से प्रयागराज पहुंचकर उन्होंने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में पीड़ित का हालचाल जाना और पूरी घटना की जानकारी ली।
विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि—
“जनप्रतिनिधि पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।”
उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा बना रहे।
यह मुलाकात सिर्फ एक हालचाल नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश है—कि जनहित की आवाज दबाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
“अब देखना होगा—क्या वादे के मुताबिक दोषियों पर होती है सख्त कार्रवाई?”









