देश की प्रमुख इस्पात कंपनी SAIL से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
श्री के.के. सिंह ने 2 अप्रैल 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी SAIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है।
करीब चार दशकों के लंबे अनुभव के साथ, श्री सिंह ने SAIL में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में भिलाई स्टील प्लांट से मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में की थी।
स्टील प्लांट ऑपरेशन, मेंटेनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और प्रशासन जैसे कई क्षेत्रों में उनकी गहरी पकड़ रही है।
SAIL में Director (Personnel) के रूप में रहते हुए उन्होंने कर्मचारियों के हित में कई आधुनिक योजनाएं लागू कीं और संगठन को भविष्य के लिए तैयार किया।
अब CMD का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए, उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह SAIL को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और संगठन में नवाचार को बढ़ावा देंगे।
SAIL की ग्रोथ में उनका योगदान अहम माना जाता है और उनके नेतृत्व में कंपनी के और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।









