राजघाट के बाटी घाट के पास चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अचानक भीषण आग लग गई…
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया…
मौके पर मौजूद हजारों श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई…
लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए…
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं…
और आग पर काबू पाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है…
बताया जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल महायज्ञ में
प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और विधायक अभय सिंह भी मौके पर मौजूद थे…
लेकिन सबसे बड़ा सवाल—
इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों थी?
और उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात…
कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई…
कुछ लोगों ने कैमरे बंद करवाने की कोशिश की,
और सच दिखाने से रोकने का आरोप भी लगा है…
मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को किसी तरह संभाला…
लेकिन यह घटना अब कई बड़े सवाल खड़े कर रही है…
क्या यह सिर्फ एक हादसा है…
या लापरवाही की बड़ी तस्वीर?










