मल्हनी में हत्या के बाद सपा सक्रिय, पीड़ित परिवार को 2 लाख की मदद

जौनपुर के मल्हनी क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी आगे आई है।
रिपोर्ट: बीते दिनों मल्हनी विधानसभा के ग्राम फूलपुर निवासी ललई यादव की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद आज समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा।
इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया, जिसमें विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की ओर से पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें