- कोलकाता से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि सुवेंदु अधिकारी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, नई सरकार में दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। इनमें पहला नाम रूपा गांगुली का बताया जा रहा है, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान जल्द किया जाएगा।
वहीं, इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कल कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में भव्य समारोह आयोजित होगा, जहां कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश से भी बड़ी राजनीतिक मौजूदगी देखने को मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक आज देर रात कोलकाता पहुंचेंगे। दोनों नेता कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण के बाद सभी नेता काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद दोनों उपमुख्यमंत्री लखनऊ वापस लौटेंगे।
फिलहाल पूरे देश की नजर कल होने वाले इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है।









