यूपी पावर कॉर्पोरेशन का बड़ा आदेश जारी,पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का टाइम टेबल जारी

उत्तर प्रदेश में मई महीने भर बिजली उपभोक्ताओं को नियमित कटौती का सामना करना पड़ेगा।
यूपी पावर सेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 1 मई 2026 से 31 मई 2026 तक प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों और नगर पंचायत क्षेत्रों में रोजाना 2 घंटे 30 मिनट की बिजली कटौती की जाएगी।
आदेश में साफ कहा गया है कि कटौती तय समय के अनुसार की जाएगी और बाकी समय सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल रहेगी। अलग-अलग डिस्कॉम क्षेत्रों के लिए अलग टाइम स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
तहसील मुख्यालयों में सुबह और दोपहर के समय बिजली सप्लाई रोकी जाएगी, जबकि नगर पंचायत क्षेत्रों में भी निर्धारित समय पर रोजाना कटौती लागू रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार यह व्यवस्था ग्रिड सुरक्षा और सिस्टम कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है। आदेश पूरे प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें