चार्ज सौंपते समय भावुक हुए DM, जनता को कहा धन्यवाद

जौनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…
जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला हो गया है। चार्ज सौंपते समय डीएम भावुक नजर आए और उन्होंने जनपदवासियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
तबादले के बाद डॉ. दिनेश चंद्र ने एक भावुक संदेश जारी करते हुए कहा कि उन्हें करीब डेढ़ साल तक जौनपुर में सेवा करने का अवसर मिला, जो उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण और सीखने वाला अनुभव रहा।
उन्होंने कहा कि जनहित में किए गए सभी कार्य जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों के सहयोग से ही संभव हो सके।
अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया गया। वहीं विकास कार्यों में भी जौनपुर ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं।
डीएम ने बताया कि बैंक अधिकारियों के सहयोग से सीडी रेशियो में सुधार हुआ और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जौनपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला।
साथ ही, अधिवक्ताओं के सहयोग से राजस्व मामलों का तेजी से निपटारा किया गया और वर्षों से लंबित मामलों को सुलझाया गया।
चार्ज सौंपते वक्त डीएम भावुक हो गए और उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया को कार्यभार सौंप दिया।
इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी न्यायालय पहुंचकर न्याय की कुर्सी को नमन किया और सभी से न्याय के मार्ग पर चलने की अपील की।
फिलहाल, जौनपुर से यही बड़ी खबर…

Leave a Comment

और पढ़ें