पिस्टल, कारतूस और हथियारों के साथ गिरोह का भंडाफोड़l

सुंदरगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सदर थाना पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

मामला सुंदरगढ़ सदर थाना केस संख्या 205, दिनांक 13 अप्रैल 2026 से जुड़ा हुआ है, जो भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4), 310(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना कुंभाहल चौक के पास बीजू एक्सप्रेस-वे किनारे एक सुनसान स्थान की है, जहां आरोपी डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एकांत नाइक उर्फ लिकेश, रोहन पटेल, अंकित बेहरा और रियोन नाइक के रूप में हुई है, जो सभी सुंदरगढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक और खतरनाक सामान बरामद किया है, जिसमें एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लोहे की छड़, बांस की लाठी, दो चाकू, टॉर्च, मिर्च पाउडर के पैकेट, फेस मास्क, खाली बियर बोतलें, प्लास्टिक ग्लास, पानी की बोतलें, सिगरेट पैकेट, माचिस, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल है।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह रात के समय राहगीरों और वाहनों को निशाना बनाकर डकैती की योजना बना रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और भी मजबूत हुआ है।”

Leave a Comment

और पढ़ें