काशी यानी वाराणसी से, जहां पुलिस ने कफ सिरप तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।
वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोडीनयुक्त न्यू फेंसेडिल कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 38,000 पेज की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है।
यह मामला वर्ष 2025 में दर्ज किया गया था, जिसमें NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध तरीके से कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था।
पुलिस ने इस मामले में कुल 18 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से एक मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल अभी भी फरार है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है
इस गिरोह में शामिल कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने में जुटी है
इस मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए R Sanchar के साथ।









