जौनपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां तिलक समारोह से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर चौकी अंतर्गत भाऊपुर के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
जहां बाइक सवार एक युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।
बताया जा रहा है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी 27 वर्षीय रामकुमार गुप्ता,
जो सूरत में एक साड़ी कंपनी में काम करता था,
वह करीब 15 दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था।
गुरुवार की रात वह अपने एक मित्र के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था।
इसी दौरान भाऊपुर मोड़ के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई
गिरने के दौरान युवक का सिर सड़क किनारे पड़े पत्थर से जोरदार तरीके से टकरा गया,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे
और घायल युवक को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया,
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।
मां सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है,
और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया है।









