जौनपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, 1210 वाहनों का चालान

  • जौनपुर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस का सख्त रुख देखने को मिला है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में पूरे जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
    इस अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सघन चेकिंग की।
    संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई।
    यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए—
    बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और बिना कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान किया गया।
    इस अभियान में कुल 1210 वाहनों का चालान किया गया।
    जौनपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।

Leave a Comment

और पढ़ें