जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में हत्या की साजिश, 2 गिरफ्तार

जौनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेजीबाजार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में राजीव यादव उर्फ राजू यादव और अतुल सिंह शामिल हैं। दोनों ने मिलकर गांव के ही आशुतोष सिंह और अभिषेक सिंह उर्फ राहुल सिंह की हत्या की साजिश रची थी।

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत चुनाव और पुराने विवाद को लेकर रंजिश इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने सुपारी देकर हत्या की योजना बना डाली।
योजना के तहत 30 मार्च की सुबह शूटरों ने आशुतोष सिंह के घर पर फायरिंग भी की, लेकिन वह उस समय कमरे में मौजूद नहीं थे, जिससे उनकी जान बच गई।
घटना के बाद से शूटर फरार चल रहे थे, जबकि मुख्य साजिशकर्ता आज पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें