उत्तर प्रदेश के दो जिलों से बड़ी खबर सामने आ रही है।
पहली खबर अयोध्या से है, जहां पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग को 350 सीसी इंजन वाली 5 नई बुलेट बाइकें मिली हैं।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने खुद इन बाइकों का ट्रायल किया।
इन अत्याधुनिक बाइकों में हूटर, हेलमेट और जरूरी फाइल रखने की सुविधा दी गई है, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता और तेज होगी।
अब अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और भी तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी।
वहीं दूसरी बड़ी खबर सिद्धार्थनगर से है, जहां 4 अधिकारियों पर राज्य सूचना आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है।
RTI का जवाब न देने और बार-बार आदेशों की अनदेखी करने पर प्रत्येक अधिकारी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ये जुर्माना उनकी सैलरी से काटा जाएगा।
इस कार्रवाई से लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
सूचना का अधिकार कानून की अनदेखी अब भारी पड़ती दिख रही है।









