कोर्ट का फैसला: 7 हजार जुर्माना, नहीं देने पर 2 माह की जेल

जौनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,

जहां “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में, जौनपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के चलते एक आरोपी को सजा दिलाई गई है।
मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है, जो वर्ष 2010 में दर्ज हुआ था।
इस मामले में मा0 न्यायालय एएसजे प्रथम, जौनपुर ने आरोपी राजाराम राजभर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
अदालत ने आरोपी को धारा 323 और 324 के तहत दोषसिद्ध करते हुए जेल में बिताई गई अवधि को सजा मानते हुए 7 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
साथ ही अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि अर्थदंड अदा नहीं किया गया, तो आरोपी को 2 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
जौनपुर पुलिस की इस कार्रवाई को “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे अपराधियों में कानून का डर बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें