राउरकेला में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹18,810 नकद व 7 मोबाइल जब्त

  1. प्लांटसाइट थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक गेट पार्किंग, राउरकेला से 9 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में Plantsite P.S. Case No. 727, दिनांक 12 जुलाई 2026 के तहत ओडिशा प्रिवेंशन ऑफ गैंबलिंग एक्ट की धारा 3 में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मौके से एक ताश की गड्डी, ₹18,810 नकद तथा 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सनी चौधरी, श्रावण कुमार राम, फर्दीन खान, सुधांशु राय, धर्मनाथ गुप्ता, नकुल साह, राजेश सेनापति, भागीरथी प्रमाणिक और एमडी राजिम शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच प्लांटसाइट थाना पुलिस द्वारा जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें