राउरकेला में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन! 423 लीटर अवैध शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार”

राउरकेला में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी अधीक्षक धनेश्वर वरद के निर्देश पर राउरकेला टाउन, बिश्रा, बांधमुंडा और खैरबांध इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

इस दौरान 12 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 11 क्लेम और 1 अनक्लेम केस शामिल है। टीम ने 423 लीटर अवैध माहुली शराब जब्त की, जबकि करीब 4000 किलोग्राम माहुल पोच को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आबकारी विभाग की इस बड़ी रेड से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें