दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया,मध्य प्रदेश के 3 युवक दिल्ली से गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर…

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के तीन युवकों — अनमोल राय, राजवीर और विवेक बंजारा — को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का दावा है कि तीनों कथित तौर पर आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हुए थे और बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के निशाने पर दिल्ली का एक मंदिर, दिल्ली–सोनीपत हाईवे का एक ढाबा और हरियाणा का सैन्य कैंप था। जांच एजेंसियों का कहना है कि ये लोग धमाका करने की तैयारी में थे और इसके लिए लगातार संपर्क में भी थे।

दिल्ली पुलिस अब इन तीनों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इनके तार और किन लोगों से जुड़े हुए हैं और क्या इस साजिश में कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए

R Sanchar News के साथ।

Leave a Comment

और पढ़ें