पंजाब की राजनीति में आज सुबह से भूचाल आया हुआ है!
100 करोड़ के कथित फर्जी GST बिल… ITC घोटाला… और अब ईडी की बड़ी कार्रवाई!
क्या पंजाब सरकार के मंत्री पर कसता जा रहा है शिकंजा“सुबह ठीक 7 बजे…
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कई टीमें एक्शन मोड में दिखीं।
चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के मंत्री Sanjeev Arora से जुड़े परिसरों की घंटों तक तलाशी ली गई।”
“सूत्रों के मुताबिक मामला जुड़ा है
फर्जी GST बिलिंग…
इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC फ्रॉड…
और मनी लॉन्ड्रिंग से।
जांच एजेंसियों को शक है कि मोबाइल कारोबार से जुड़े फर्जी लेनदेन के जरिए करोड़ों का टैक्स फायदा लिया गया।
इतना ही नहीं… दुबई कनेक्शन और राउंड ट्रिपिंग की भी जांच हो रही है।
“दिनभर चली कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज हो गई।
चर्चा ये भी है कि ईडी ने मंत्री संजीव अरोड़ा को हिरासत में लिया है…
हालांकि एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।”
आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है…जबकि विपक्ष कह रहा है —
‘अगर जांच हो रही है, तो सच सामने आना चाहिए।’”
“क्या ये सिर्फ पूछताछ है…
या पंजाब की राजनीति में आने वाला है बड़ा तूफान?
अगले 24 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।
हर अपडेट सबसे पहले आपको मिलेगा सिर्फ R. Sanchar News पर।









